वाराणसी शासन की मंशा के अनुरूप पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–05 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना कपसेठी की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा था।
इस दौरान सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में कुछ युवतियाँ सरकारी नौकरियों की तैयारी हेतु दौड़ का अभ्यास कर रही थीं। उसी समय पास में मौजूद एक युवक सूरज पटेल पुत्र बालकिशुन पटेल, निवासी ग्राम रसूलहा, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र 27 वर्ष द्वारा अश्लील गीत गाकर एवं फब्तियाँ कसकर उनके साथ छेड़खानी का प्रयास किया जा रहा था।
मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।










Users Today : 37
Users This Year : 12178
Total Users : 24771
Views Today : 113
Total views : 48896