मीरजापुर
दिनांक 21 अगस्त 2026 को सायंकाल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान व पशु चिकित्साधिकारी पटेहरा उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार –
1. गौशाला में साफ-सफाई असंतोषजनक मिली। 2. आज ही 3 गोवंशों की मृत्यु हुई है। 3. हरा चारा कम मात्रा में पाया गया। 4. पशु आहार की मात्रा मानक के अनुरूप नहीं है। 5. पशुओं का स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के बाद संबंधित कर्मचारियों को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कुमार ने कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि पशु स्वास्थ्य व पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, संतुलित पशु आहार, नमक व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में बताया कि हरा चारा व पशु आहार निर्धारित मात्रा में न मिलने के कारण गोवंशों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और मृत्यु दर बढ़ रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि अगले निरीक्षण में भी हरा चारा व पशु आहार की कमी पाई गई तो उच्चाधिकारियों को सूचित कर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही यह भी पाया गया कि गोवंशों की नियमित टैगिंग सही से नहीं की जा रही है। वेटनरी फार्मासिस्ट को सभी गोवंशों की टैगिंग कर संख्या से अवगत कराने और गोवंशों के स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।









Users Today : 24
Users This Year : 24104
Total Users : 36697
Views Today : 78
Total views : 72161