चन्दौली इलिया
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सैदूपुर के त्रिवर्षीय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया रविवार को सैदूपुर स्थित एक लॉन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
अध्यक्ष पद के लिए चंदन सेठ और मनोज गुप्ता ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए रोहित केशरी और रोहित मौर्य ने पर्चा दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र गुप्ता और किशन कुमार जायसवाल ने नामांकन किया।
तीनों पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्त, जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, राजकुमार मोदनवाल, मनोहर केशरी, कुंदन चौहान, आलोक जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361