चकिया
नगर के वार्ड नंबर 7 सिविल लाइंस पश्चिम स्थित निर्भयदास हनुमान मंदिर के नव निर्माण एवं विकास कार्य की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
वंदन योजना के तहत मंदिर परिसर में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मंदिर के विकास एवं नव निर्माण के लिए शासन से 1 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश आचार्य, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु मौजूद रहे। इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
मंदिर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के भव्य नव निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब मंदिर परिसर का कायाकल्प होने जा रहा है।
वेटिंग हॉल, पाथवे और बाउंड्री वॉल समेत होंगे कई विकास कार्य

वंदन योजना के तहत स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में वेटिंग हॉल, पाथवे, बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही मंदिर परिसर का स्वरूप भी भव्य और आकर्षक होगा।
नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त धनराशि से मंदिर परिसर का समग्र विकास एवं नव निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मंदिर के शिखर का निर्माण वह अपने निजी खर्च से कराएंगे। इस घोषणा से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में सभासद बादल सोनकर, रवि गुप्ता, उमेश चौहान, ज्योति गुप्ता, कमलेश यादव, अमरदीप मोदनवाल, पूजा जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, प्रतिनिधि राजू माली, प्रभाकर पटेल, विजयानंद द्विवेदी, रोहित विश्वकर्मा एवं अनिल गोंड सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361