मिशन शक्ति के तहत सिगरा पुलिस द्वारा 300 से अधिक छात्राओं को किया गया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत, पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बंगाड़ की अध्यक्षता में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज लल्लापुरा में बेटियों को आत्मरक्षां, और शिक्षा , स्वास्थ्य के प्रति ध्यान व विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व महिला हेल्पलाइन 181, 112, 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान संवेदनशील होकर छात्राओं ने अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा, जिनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान।भी किया गया। साथ ही छात्राओं की भविष्य में सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

वैभव बंगड़ महोदय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि _महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचित करें कार्यवाही नहीं होने पर हमसे मिले

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई