जैन ने उपस्थित व्यापारियों को ईमानदारी और सही तरीके से व्यापार करने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरक विचारों ने सभी व्यापारियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जैन ने “वीएन ऐप” का शुभारंभ भी किया। उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार बना दिया।
व्यापारी नेटवर्क की सहसंस्थापक, डॉ स्वाति मित्तल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हमारी टीम त्रिशूल का आगाज़ होने जा रहा है, जो व्यापारी समुदाय के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।संस्थापक अपूर्व मित्तल ने कहा हमें उम्मीद है कि टीम त्रिशूल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर टीम त्रिशूल के लॉन्च के बारे में बोलते हुए,राहुल खटवानी ने कहा, VN त्रिशूल लॉन्च हो रहा है, व्यापारी की दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए! कोच राजेश ने बताया इस लॉन्च के साथ, व्यापारी नेटवर्क की ताकत और भी बढ़ जाएगी, जिससे हमारे सदस्यों को नए अवसर और लाभ प्राप्त होंगे।
यश जायसवाल, अध्यक्ष, VN टीम त्रिशूल ने कहा, व्यापार के लिए व्यापारियों द्वारा बनाया गया एक ऐसा संस्था जहाँ लोग एक दूसरे को व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करते हैं, यही व्यापारी नेटवर्क की सच्ची ताकत है। शश्वत खेमका ने आगंतुकों को बैठक के प्रारूप के बारे में जानकारी दी अविरल मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।पुलकित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
सचिव अविरल साह ने बताया व्यापारी नेटवर्क का मक़सद सिर्फ़ व्यापार नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और विकास है।अंकित सिंह ने बताया हमारा लक्ष्य है कि हर व्यापारी को उसका हक़ और सम्मान मिले। हम नेटवर्किंग, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल युग में व्यापार को आगे ले जाने के लिए लगातार काम करेंगे।
वेद सिंह को विश्वास है कि जब सारे व्यापारी मिलकर एक आवाज़, एक सोच के साथ खड़े होंगे, तब हमारा व्यापार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज आगे बढ़ेगा।अविजित सोनी ने आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया धन्यवाद।
इस भव्य लॉन्च के साक्षी बनने वाले व्यापारी हैं:
अर्पित, श्याम किशोर, धनंजय, स्वाधीन वर्मा, आयुष, डॉ ज्योति, डॉ खुश्बू, मनीष, पुरुषोत्तम, डॉ सौरव, मोहित राज व अन्य मौजूद रहे ।










Users Today : 91
Users This Year : 6331
Total Users : 18924
Views Today : 173
Total views : 37398