भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। रविवार को ज्योति सिंह बिहार से लखनऊ पहुंचीं। लेकिन, अंसल गोल्फ सिटी स्थित पवन सिंह के घर में हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, यहां ज्योति की पवन सिंह से करीब डेढ़ घंटे मुलाकात हुई। फिर पवन सिंह कहीं चले गए। उनके जाने के बाद पुलिस ज्योति को लेने पहुंच गई। इस पर हंगामा हो गया। ज्योति ने एक वीडियो बनाया। जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आईं।
ज्योति कहती हैं- नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में एफआईआर किया है। और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। अब इस घर से मेरी लाश निकलेगी।
ज्योति फिर लोगों से अपील करते हुए कहती हैं- मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप लोग जनता हैं, आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा
ज्योति पुलिस अधिकारी से पूछती हैं- मैडम आप किस केस में हमें लेने आई है। हमें एक वजह दीजिए कि क्यों थाने ले जा रही हैं? पुलिस अधिकारी उन्हें समझाती है। बताती है-आप और पवन सिंह के बीच डायवोर्स का केस चल रहा है। इसमें मारपीट की बात भी दर्ज है। आप यहां रहेंगी तो आप के साथ कुछ भी हो सकता है। इस पर ज्योति ने कहा- मैंने सिर्फ गुजारे भत्ते का केस किया है।
फिर ज्योति के साथ रही एक दूसरी महिला उन्हें मोबाइल देती है। उस मोबाइल पर ज्योति सिंह के वकील दूसरी तरफ से बात कर रहे थे। वह अपने वकील से कहती हैं- भइया, पुलिस वाले पता नहीं किस बेसिस पर मुझे थाने ले जा रहे हैं। एसएचओ धमकी दे रहे हैं कि आप के खिलाफ झूठा केस कर देंगे। मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है। मैंने वीडियो बना लिया है। भईया हम अपने पति के घर आये है इस बात पर एफआईआर हो रहा है।










Users Today : 91
Users This Year : 6331
Total Users : 18924
Views Today : 173
Total views : 37398