जलालपुर अंबेडकर नगर
इस क्षेत्र के लोगों के लिए बैंकिंग सुविधाओं के नए द्वार खुल गए हैं। यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बुधवार को मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि जलालपुर के डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार गुप्ता की उपस्थिति से और भी बढ़ गई, जिन्होंने रिबन काटकर शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया।
इससे पहले, बैंक के शाखा प्रमुख अभिषेक कुमार पाठक ने विधिवत पूजा-अर्चना करके माता सरस्वती और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

यह नई शाखा बैंकिंग सुविधाओं का एक व्यापक केंद्र बन जाएगी। यह नई शाखा क्षेत्र के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी। यहां खाता खोलने, डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न प्रकार के ऋण, पेंशन और सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
बैंक प्रशासन ने इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया है। लोन एंड मार्केटिंग प्रमुख अमन रंजन, सहायक शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार, मुख्य प्रबंधक अंकुर यादव, जय प्रकाश पांडे, सौरभ सिंह, अशोक सिंह,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सोनू गौड़,
आदित्य गोयल, शिवम आर्य, विवेक सोनी कार्यक्रम में उपस्थित थे। क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361