सकलडीहा (चंदौली)।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेंदूईपुर से एक 23 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मां की तहरीर पर स्थानीय पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच और तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेंदूईपुर निवासी मुन्नू चौहान की 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया देवी अचानक घर से कहीं लापता हो गई। काफी समय तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का कहीं पता नहीं चला,
तो हताश होकर मां ने सकलडीहा कोतवाली में लिखित तहरीर दी। लापता युवती गुड़िया देवी का कद करीब 4 फुट 5 इंच है। कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस हुलिये के आधार पर आस-पास के क्षेत्रों और संदिग्ध ठिकानों पर युवती की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इस संबंध में हलका इंचार्ज वरुरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तलाश की जा रही है इसी के साथ राय ने लोगों से अपील किया कि जिन लोगों को भी उक्त युक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हो स्थानीय प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराने का कष्ट करें।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146