चकिया ग्राम पंचायत धनावल कला के जलालपुर गांव में बीती रात हुई तेज बारिश ने ग्रामीणों पर कहर बरपा दिया। बारिश से दर्जनों कच्चे मकान धराशायी हो गए। कई परिवारों का पूरा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। अचानक हुए हादसे से महिलाएं और बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े, वहीं गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रमेश बिंद, कान्तु बिंद, दरोगा बिंद, चंदर,पप्पू, बब्बन, कन्हैया इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी थीं, जैसे ही बारिश तेज हुई, एक-एक कर मकान भरभराकर गिरने लगे। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके पास अब सिर ढकने तक की जगह नहीं बची है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण जल्द ही किया जाएगा और क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि घटना भाजपा विधायक के गृह आवास से महज 6–7 किलोमीटर की दूरी पर हुई है, लेकिन अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली है।
फिलहाल, जलालपुर गांव के गरीब परिवार मदद की आस में हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600