सकलडीहा चंदौली झमाझम हो रही बारिश पर भी आस्था भारी पड़ता दिखाई दिया, जहां लोग बारिश के कारण अपने घरों में दुबके पड़े थे। वही मां के भक्त मां की मूर्ति का विसर्जन को लेकर सुबह से ही इस झमाझम बारिश में ढोल नगाड़े के साथ मां की मूर्ति विसर्जन की तैयारी में लगे थे। जहां शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक लगातार बारिश होती रही। वही भी बारिश ऐसी की लोग घर से बाहर भी निकलना मूनासीब नहीं समझ रहे थे। ऐसी बारिश में सकलडीहा थाना रोड राजशाही मार्केट के युवा पूरे जोश के साथ मां की मूर्ति की विसर्जन के कार्य में लगे थे। वहीं शाम होते ही विभिन्न वाहनों पर मां की मूर्ति को सजाया गया।
इसी के साथ मां की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के क्रम में कलाकारों को भी बुलाया गया था। जहां इस झमाझम बारिश में कलाकारों द्वारा भी लोगों का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया गया। वहीं बारिश होने के बाद भी सभी कलाकार रास्ते पर अपनी कला का प्रदर्शन करते ढोल नगाड़े पर नित्य प्रदर्शन करते हुए मां की मूर्ति विसर्जन में पूरा सहयोग कर रहे थे। एक समय ऐसा भी हुआ जब कुछ लोग बारिश में भीगने के कारण ठंड के मारे कांपने लगे। इसके बावजूद भी युवाओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा और पूरे हर्षो उल्लास के साथ मां दुर्गा के नौ रूप तथा अन्य मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
जहां शाम 4:00 बजे से लेकर रात 11:00 तक लोग नाचते गाते हुए मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन कार्य को पूर्ण किए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन भी पूरी तनमयता के साथ लोगों के साथ लगी रही, जहां कहीं भी आवश्यकता पड़ती प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा था।
रिपोर्ट = आलिम हाशमी










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414