चंदौली / इलिया चकिया तहसील क्षेत्र का मूसाखांड बांध शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के कारण लबालब भर गया। शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश के चलते बांध का जलस्तर 360 फीट तक पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बांध के आठ गेट खोल दिए गए हैं।
जूनियर इंजीनियर हरीश मौर्य ने बताया कि बांध में पानी उसकी क्षमता के अनुसार ही रखा जाएगा। सुबह बांध के गेट खोलने में स्थानीय ग्रामीणों ने की सहायता ।
बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मूसाखांड से सैदूपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित कर्मनाशा पुल के ऊपर 5 फीट से अधिक पानी आ गया है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
विभागीय अधिकारी बांध पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को भी क्षेत्र में हल्की बारिश जारी रही। क्षेत्रीय लोगों ने बांध से गिरते पानी और उसके नजारे का लुत्फ उठाया।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी









Users Today : 94
Users This Year : 12494
Total Users : 25087
Views Today : 193
Total views : 49630