सकलडीहा चंदौली शुक्रवार को सुबह से ही प्रारंभ हुई झमाझम बारिश जो देर शाम तक लगातार जारी रही, इस झमाझम बारिश से जहां किसानों व ग्रामीणों को काफी सहूलियत प्राप्त हुई वही मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां बारिश के कारण पंडाल के साथ अन्य स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को काफी फजियत झेलनी पड़ी।
बता दे की दशहरा के दिन गुरुवार होने के कारण कुछ आयोजन कर्ताओं द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जाना सुनिश्चित किया गया था। इसी क्रम में सकलडीहा थाना रोड राजशाही मार्केट की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को होना था। जहां सुबह से ही कई भारी वाहन डीजे, ढोल, नगाड़ा, के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के क्रम में कलाकार भी उपस्थित थे। वहीं शुक्रवार की सुबह से जो बारिश होने का दौर जारी हुआ वह देर रात तक यथावत जारी रहा।
वहीं बारिश होने के कारण मूर्ति विसर्जन पर झांकी का कार्य अत्यधिक प्रभावित होने लगा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियां उत्पन्न हुई। क्योंकि मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित और विसर्जन होना सुनिश्चित था। जिसके लिए आयोजन कर्ता द्वारा कुछ वाहनों पर मूर्ति स्थापित कर उन्हें प्लास्टिक से ढकने का कार्य किया गया। वहीं पूरे दिन लोग बारिश को कोसते रहे। अगर यह बारिश रुक गई होती तो विसर्जन में और भी उत्साह देखने को प्राप्त होता। परंतु लगातार झमाझम बारिश के कारण विसर्जन का कार्य भी प्रभावित रहा और परेशानियां भी उत्पन्न रही।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414