डीडीयू नगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा थाना बबुरी अन्तर्गत जेएस पब्लिक स्कूल में पहुंच कर महिला सशक्तिकरण हेतु खेल में प्रतिभाग कर रही महिला खिलाड़ियों को किया गया जागरूक।
जेएस पब्लिक स्कूल में चल रहे सीबीएसई हैंड बॉल नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रही राष्ट्रीय 21 टीमें व अंतरराष्टीय 06 टीमें (यूएई, कतर, ओमान व कुवैत सहित 02 अन्य देशों) की महिला प्रतिभागियों से मिलकर महिला सशक्तिकरण हेतु लैंगिक समानता के विषय में जागरुक किया गया। प्रतिभाग कर रही महिला प्रतिभागियों को पम्पलेट का वितरण किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति में पहुंचे
भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी शारदीय नवरात्र में ‘मिशन शक्ति’ के 5वें चरण के शुभारंभ की घोषणा की है जो 30 दिनों तक चलेगी । इसके तहत अधिकारी गांवो के हर बीट पर जाकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं के लिए कई तरह की योजना चला रखी है ।
जिसमे कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मातृ वंदना फिट इंडिया मूवमेंट स्वच्छ भारत मिशन उज्ज्वला समेत अन्य योजनाओं के तहत महिलाओं को बिना भेदभाव के सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा नारी सम्मान हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियो को ट्राफी भी प्रदान किया ।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414