डीडीयू नगर रेल डिवीजन का रेल मंडल अस्पताल भारी बारिश के बाद पानी से भर गया है। अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में पानी भर जाने के कारण बूढ़े-बुजुर्गों और मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 24 घंटालगातार हुई लगातार बारिश के कारण अस्पताल में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि नालियों का गंदा पानी भी अस्पताल परिसर में घुस रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इरशाद अंसारी नामक एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में पानी भरने से मरीजों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी शिकायत की कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने अस्पताल की स्थिति का जायजा नहीं लिया है।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600