डीडीयू नगर ,क्षेत्र में लगातार हो दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वही गरीब परिवारों के कच्चे मकान धराशाई हो गए। विकास खंड सकलडीहा के बसरतियां गांव में लालबरत यादव, लालचन्द्र यादव व देवब्रत यादव व सहरोई गांव निवासीनी दुर्गावती देवी, सिताबी देवी का कच्चा मकान धराशाई हो गया।
जिसमें दबाकर घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। वहीं आलमपुर गांव सभा के मुस्तफापुर गांव निवासी अवधेश और सुदामा का कच्चा मकान पिछले वर्ष से ही जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। इस बार भी दहशत के साए में परिवार 2 दिन से बारीस में गुजर बसर कर रहा है। जिसकी सूचना पर शनिवार को लेखपाल वीरेंद्र यादव ने पहुंचकर स्थल निरीक्षण और जांच किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण यादव ने शासन द्वारा इन गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने की मांग की।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600