वाराणसी
कैंट विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव जी से आज ‘माँ गंगा निषादराज जन एकता समिति’ (रामनगर, वाराणसी) के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और निषाद बंधुओं ने विधायक जी को एक पत्रक (ज्ञापन) सौंपकर अपनी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष बबलू साहनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से स्थानीय स्तर पर नौका संचालन के लाइसेंस जारी होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइसेंस न मिलने के कारण स्थानीय नाविकों के सामने रोज़ी-रोटी और आजीविका का गहरा संकट खड़ा हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने इस विषय में नगर आयुक्त से वार्ता कर उन्हें निर्देशित व आश्वस्त किया कि निषाद समाज की इस जायज समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए और जल्द से जल्द नौका लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विधायक के इस त्वरित और सकारात्मक आश्वासन पर समिति के महामंत्री धनंजय साहनी उपाध्यक्ष रमेश साहनी व मुन्ना निषाद, कोषाध्यक्ष अविनाश साहनी, सचिव द्वारिका प्रसाद और मंत्री आकाश साहनी समेत समस्त निषाद बंधुओं ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।










Users Today : 3
Users This Year : 19429
Total Users : 32022
Views Today : 3
Total views : 63597