वी शांताराम की पत्नी संध्या शांताराम का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

“प्रसिद्ध अभिनेत्री संध्या शांताराम का शुक्रवार रात 10 बजे 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। संध्या शांताराम वी शांताराम की तीसरी पत्नी थीं।

बेटे किरण शांताराम ने इसकी जानकारी दी। दो आंखें बारह हाथ (1957), नवरंग (1959), झनक झनक पायल बाजे (1955) और पिंजरा (1972) फिल्मों में उन्होंने काम किया।

 

किरण ने कहा- हम अक्सर कहते थे कि वे 100 साल तक हमारे साथ रहेंगी। सबसे दुखद बात यह है कि उनके अपने बच्चे नहीं थे, लेकिन उन्होंने मुझे और मेरी बहनों को अपने बच्चों जैसा प्यार दिया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह शिवाजी पार्क श्मशान में किया गया

 

1950 और 60 के दशक में उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में सहरा, जल बिन मछली नृत्य बिन बिजली और अमर भूपाली भी शामिल है

 

रिपोर्ट -जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई