वाराणसी में उर्दू शिक्षक की नृशंस हत्या – पत्नी ने पहले रॉड से सिर फोड़ा, फिर धारदार हथियार से गला रेत डाला

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी    सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग इलाके में गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। फरोग-ए-उर्दू मदरसा में तैनात 40 वर्षीय उर्दू शिक्षक दानिश रजा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी ही पत्नी रूबीना ने की। आरोपी पत्नी को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने किया खौफनाक खुलासा

पुलिस पूछताछ में रूबीना ने कबूल किया कि पति की लगातार प्रताड़ना और मारपीट से वह तंग आ चुकी थी। गुरुवार की शाम भी दानिश ने उसे पीटा था। इसके बाद उसने ठान लिया कि रात में पति को मौत के घाट उतार देगी। वारदात की रात उसने पहले लोहे की रॉड से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर धारदार हथियार से गला व चेहरे पर कई वार कर दिए।

खून से सनी दीवारें और शव देखकर दहल उठे लोग

शुक्रवार की सुबह मोहल्ले के लोगों को अनहोनी की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के कमरे में दाखिल हुई तो फोल्डिंग चारपाई पर खून से लथपथ दानिश का शव पड़ा मिला। सिर, गले और चेहरे पर गहरे जख्म थे। कमरे की दीवारें और फर्श खून से सनी हुई थीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या गुरुवार देर रात को ही हुई थी, क्योंकि शव और फर्श पर खून पूरी तरह सूख चुका था।

बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

दानिश रजा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका बड़ा भाई छत्तीसगढ़ में चिकित्सक है। मृतक की 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। दानिश की बहन अंदलीब जहरा ने पुलिस को तहरीर देकर भाभी रूबीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

परिवार में मातम, मोहल्ले में सन्नाटा

हत्या की खबर फैलते ही बादशाहबाग और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। बच्चे मासूमियत से बार-बार पिता के बारे में पूछते रहे, तो परिवारजन और मोहल्लेवासी उन्हें देखकर बिलख उठे।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई