चंदौली चहनिया पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 7.65 मिमी, दो जिंदा व दो ब्लैंक कारतूस 12 बोर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 3:55 बजे मुखबिर की सूचना पर सैदपुर गंगा नदी पुल, ग्राम तिरगावां के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—
1. देवत्यागी पुत्र लालमन राम (निवासी बलुआ, उम्र 24 वर्ष)
2. अनुराग उर्फ पुल्लु पुत्र हसंनाथ (निवासी कैथी, उम्र 22 वर्ष)
3. सितलेश उर्फ लालू पुत्र अपरबल यादव (निवासी भगवानपुर, उम्र 21 वर्ष)
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें यह असलहे भुरानी नामक व्यक्ति (निवासी कानपुर दुर्गावती, बिहार) ने उपलब्ध कराए थे। अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक और साथी बुलबुल पुत्र मुन्ना निवासी कैथी के पास भी अवैध असलहा है। वे लोग यह हथियार शौक से रखते थे।
बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बलुआ में मु0अ0सं0-247/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट - आलिम हाशमी










Users Today : 10
Users This Year : 6348
Total Users : 18941
Views Today : 12
Total views : 37424