चंदौली चकिया तहसील क्षेत्र में विजयदशमी के पर्व पर सम्राट अशोक धम्म यात्रा गुरुवार को निकाली गई। जो चकिया विकासखंड के भीषमपुर के बौद्ध पहाड़ियों से प्रारंभ किया गया। जिसका नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, सुधाकर कुशवाहा कर रहे थे।
बताते चलें कि विजयदशमी के दिन सम्राट अशोक ने शस्त्र का त्याग करके बौद्ध धम्म को अपनाया था। जिसके कारण इस दिन को ऐतिहासिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी यात्रा भीषमपुर की पहाड़ियों से रथ और डीजे के साथ निकाली गई। वहीं सैकड़ो बाइक सवार लोगों ने बौद्ध उद्घोष के साथ यात्रा में शामिल रहे।
धम्म यात्रा भगड़ा, गणेशपुर, उचेहरा, शिकारगंज, चकिया, मगरौर, बरहुआ, सैदपुर सरैया, इलिया, शहाबगंज, तियरा उतरौर होते हुए चकिया के तिलौरी स्थित सम्राट लान में पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान विजय धम्म यात्रा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सैदूपुर कस्बे में महामाया बौद्ध विहार समिति द्वारा धर्म विजय यात्रा की स्वागत फूल, माला, मिष्ठान जल आदि व्यवस्थाओं के साथ किया गया।
इस दौरान रामविलास मौर्य, वशिष्ठ मौर्य , श्रीकांत मौर्य, सैदूपुर समिति के अध्यक्ष बलवंत मौर्य, अजय कुमार मौर्य, वासुदेव, संदीप मौर्य, नंदलाल, दशरथ, कुंदन, बृजेश, लालजी मौर्य, मारकंडेय, रमेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, संतोष, शनि, लोकपति सिंह सहित भारी संख्या में लोग स्वागत में शामिल रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600