चंन्दौली इलिया ,क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सैदूपुर पूर्व प्राथमिक विद्यालय और उसरी एवं धन्नीपुर के कंपोजिट विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्यों और समाजसेवियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान महात्मा गांधी के देश की आजादी में योगदान और लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व व आदर्शों पर चर्चा हुई। बच्चों को बताया गया कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता दिलाई, जबकि शास्त्रीजी ने देश के विकास और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

प्रधानाचार्यों और बच्चों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके जीवन और दिखाए गए मार्ग पर विस्तार से चर्चा की गई।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्शों से प्रेरित करना था। उन्हें बताया गया कि इन महापुरुषों के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें इन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600