जिलाध्यक्ष ने पुलिया व इंटरलॉकिंग मार्ग का किया शिलान्यास

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जामुराद।

सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल के ग्राम सभा बहेड़वा में बुधवार की शाम वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 5 लाख 99 हजार की लागत से 130 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराने हेतु विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बाद पूजा-पाठ कर शिलान्यास किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहेड़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्य का शिलान्यास किया गया है।इस इंटरलॉकिंग रोड से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह सेवापुरी मंडल के भीमचंडी में 4 लाख 17 हजार की लागत से पुलिया का शिलान्यास भी किया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, अधिवक्ता संतोष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, धीरज सिंह, ओमप्रकाश पटेल, विशाल पाठक, गोलू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई