मिर्जामुराद।
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले दिवंगत 15 विद्यार्थियों को बुधवार को वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कैंप कार्यालय मेंहदीगंज में श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि शोक सभा का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने किया।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहां की ऐसी दुखद घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती है।उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और बोले कि असमय जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की क्षति की भरपाई नहीं कि जा सकती।
शोक सभा कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जितेंद्र तिवारी, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, अमित सिंह ‘पीयूष’, श्रीराम गुप्ता, पंकज सिंह, सूरज पटेल, जतिन कुमार मौर्या, चंदन गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, प्रताप गौतम, गोलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816