मिर्जामुराद।
मिर्जामुराद में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर, वाराणसी में पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण का 24 जून बुधवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण एस.सी.एस.पी. (SCSP) परियोजना के तहत आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विकासखंडों से कुल 25 अनुसूचित जाति के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने पशुपालकों को बकरी पालन द्वारा उद्यमिता विकास की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों को बकरी पालन क्षेत्र में टिकाऊ, लाभकारी और वैज्ञानिक रूप से संगठित व्यवसाय चलाने में सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण समन्वयक और केंद्र की पशुपालन वैज्ञानिक, पूजा सिंह ने बकरी पालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में किसानों से चर्चा की। इसमें बकरी की मुख्य नस्लें, प्रजनन प्रबंधन और नस्ल का चयन, संतुलित आहार,स्वास्थ्य प्रबंधन और टीकाकरण पर किसानों को जानकारी दी गई।
उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावसायिक योजना बनाने और विपणन रणनीति विकसित करने के बारे में भी जानकारी दी, ताकि वे बकरी पालन को एक लाभदायक उद्यम के रूप में स्थापित कर सकें।साथ ही साथ प्रशिक्षण में किसानों को बकरी पालन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई
जिसमें आवेदन करके पशुपालक इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और निर्धारित अनुदान भी प्राप्त कर सकेंगे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. राहुल सिंह और डॉ अमितेश सिंह सहित केंद्र के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।











Users Today : 147
Users This Year : 23938
Total Users : 36531
Views Today : 314
Total views : 71811