चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर
मानस नगर स्थित एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने लखनऊ में हुए कोचिंग संस्थान अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों को कैंडल जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में दोपहर के समय अचानक आग लग गई थी। घटना के समय कोचिंग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कई विद्यार्थियों ने भवन से कूदकर अथवा अन्य माध्यमों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में 15 विद्यार्थियों की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
मंगलवार सुबह एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक बृजेश कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत विद्यार्थियों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रिया, स्नेहा, रोशनी, आंचल, प्रीति, मनोज, सर्वर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









Users Today : 20
Users This Year : 23716
Total Users : 36309
Views Today : 87
Total views : 71353