वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ के तहत, पुलिस ने 4 थानों में 6 म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की है। इन खातों से लगभग 2.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।
इस महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व ‘ लेडी सिंघम ‘ के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान और एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम ने संदिग्धों को चिन्हित कर उन्हें घेरे में लिया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि साइबर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा, अन्य 32 संदिग्ध खातों की भी सघन जांच चल रही है |










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501