मिंट हाउस चोरीकांड का खुलासा, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित मिंट हाउस में संचालित रेलवे कैटरिंग प्रतिष्ठान से जुड़े चोरी के मामले में कैंट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार रेस्तरां संचालक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बिहार के बेगूसराय निवासी प्रशांत कुमार सिंह को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-9 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल प्रिंस तिवारी तथा कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।