नौपेड़वा(जौनपुर)
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय प्राकतिक खेती योजनांतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीशचन्द यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज किसान खुशहाल हुआ है। पिछले 12 वर्षों के कार्य की तुलना बीते सरकारों से करें तो विपक्ष कही नही ठहरता। मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में अगर कोई कार्य हुआ है
तो वह सिर्फ भाजपा सरकार में हुआ है वह चाहे अटल विहारी बाजपेयी की सरकार रही हो या प्रधानमंत्री मोदी की। आज देश का बजट कृषि आधारित होता है। पहले किसानों को उपज का मूल्य तक नही मिल पाता था। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान तो मोदी ने आगे जोड़ते हुए जय विज्ञान का नारा दिया।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि किसानों की बदौलत ही आज हम अनाज के क्षेत्र में निर्यातक बने। उन्होंने किसानों को धरती माता की पीड़ा से भी आगाह करतें हुए

कहा की उपज बढ़ाने के लिए डाई यूरिया का प्रयोग न करें। विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही किसान आज समृद्धशाली बन सका है। उपकृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने आभार प्रकट करतें हुए ने कहा कि सरकार दो लाख करोड़ सब्सिडी किसानों को दे रही है। इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनय सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. राजीव सिंह आदि ने किसानों को जानकारी दी। प्रगतिशील दर्जनभर किसानों को बजड़ा, सावा व रागी का निःशुल्क बीच वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र, जनार्दन गौड़, अजय सिंह, प्रमिला सिंह, कपिलमुनि मिश्र वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. पवन कुमार, चन्द्रसेन यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, अश्वनी कुमार सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें।










Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961