अमेरिका की रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित हुए वाराणसी के बीर भद्र सिंह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया: शहर के युवा समाजसेवी एवं दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक बीर भद्र सिंह का चयन अमेरिका स्थित इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस (आईएबी) की प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप के लिए हुआ है। यह उपलब्धि सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान है।

फेलोशिप के तहत बीर भद्र सिंह “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सामाजिक समानता, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की नीतियों का तुलनात्मक विश्लेषण” विषय पर शोध करेंगे। इसमें दोनों देशों की नीतियों, योजनाओं और उनके प्रभावों का अध्ययन कर समावेशी विकास के लिए सुझाव दिए जाएंगे।

बीर भद्र सिंह ने बताया कि यह शोध सामाजिक न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर केंद्रित होगा। भारत-अमेरिका के अनुभवों का तुलनात्मक अध्ययन भविष्य की नीतियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि बीर भद्र सिंह इससे पहले लिविंगस्टोन कॉलेज और हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में “भारत में स्लम शिक्षा” पर शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन पाठशाला, दिवि पॉलिसी फोरम, प्रोजेक्ट उत्थान और प्रोजेक्ट शक्ति के जरिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व युवा नेतृत्व विकास में कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई