चंन्दौली बबुरी
श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को मवैया में एक विशेष बैठक/श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान संजय ने अध्यक्षता की और साथ में रहे आशुतोष जायसवाल इस दौरान क्षेत्र के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैठक का मुख्य आकर्षण रहा लाभार्थियों को का वितरण, जैसे साइकिल, औजार किट, छात्रवृत्ति, मातृत्व लाभ, दुर्घटना बीमा, सौर ऊर्जा लालटेन आदि* का वितरण किया गया। कुल 300 लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग लगातार श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों से अपना पंजीकरण कराने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर मवैया ग्राम वाशी बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। सभी ने श्रम विभाग के इस प्रयास की सराहना की।
इस मौके पर शम्भुनाथ, रामनीहोर, सारनाथ,देवेंद्र चौबे,अजय प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968