अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, नए ट्रस्ट गठन की मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पीडीडीयू नगर 

पूर्व छात्रसंघ महासचिव राकेश रोशन सिंह बागी ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्रस्ट को भंग करने तथा नए ट्रस्ट के गठन की मांग की है।

पत्रकारों से बातचीत में बागी ने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े धन के प्रबंधन में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन लाखों रामभक्तों के त्याग और बलिदान से जुड़ा रहा है, इसलिए इससे संबंधित किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता आस्था के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और भूमि खरीद से जुड़े मामलों में पहले भी विवाद सामने आए थे। बागी ने मांग की कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

राकेश रोशन सिंह बागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नए ट्रस्ट का गठन किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान राशि की गणना एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी सीधे बैंकों को सौंपी जाए, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच के लिए गठित एसआईटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और जांच पूरी तरह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। बागी ने दावा किया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब होने के आरोपों की भी गहन जांच होनी चाहिए।

हालांकि, बागी द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ट्रस्ट या संबंधित पक्षों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बाइट: “राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।” — राकेश रोशन सिंह बागी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई