दिनांक 01.10.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पण्डालों का स्थलीय भ्रमण किया तथा लहुराबीर चौराहे से चेतगंज तक पैदल गश्त कर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें, पुलिस बल लगातार भ्रमणशील एवं सक्रिय रहे तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिनमें भीड़-नियंत्रण, सुरक्षा घेरा एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी सहित सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600