वाराणसी जंसा
आराजी लाइन विकास खंड के दीनदासपुर, कुण्डरिया बेनीपुर, कल्लीपुर मार्ग पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. राज बिहारी सिंह के नाम पर बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन बुधवार को संपन्न हुआ।
एमएलसी धर्मेंद्र राय की निधि से 6 लाख की लागत से बनने वाले इस द्वार का भूमि पूजन उन्होंने खुद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुण्डरिया के ग्राम प्रधान विवेक सिंह (मोहित) ने किया।
इस मौके पर सुरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह छोटू सुरज सिंह, प्रितेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह चन्दर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 58
Users This Year : 17238
Total Users : 29831
Views Today : 152
Total views : 59164