मीरजापुर
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.06.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ छेड़खानी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 74 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 17.06.2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रीतम कुमार उर्फ साजन पुत्र धनई राम निवासी ग्राम कुशहा थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1),332(बी) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट – आनंद यादव











Users Today : 149
Users This Year : 23940
Total Users : 36533
Views Today : 317
Total views : 71814