सकलडीहा
क्षेत्र के बिशनपुरा हनुमान मंदिर से भारी संख्या में सोमवार को सुबह 8 बजे से ग्रामीणों के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर में राम लक्ष्मण जानकी माता का मूर्ति स्थापना को लेकर के चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई ।17 जून को विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना और 19 तारीख को भंडारा का आयोजन किया गया।
बिशनपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर पर भगवान राम लक्ष्मण माता सीता की मूर्ति स्थापना को लेकर से लम्बे समय से कवायद चल रहा था । ग्रामीणों ने दृढ़ संकल्प के साथ सोमवार को कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा में भारी संख्या में गांव की महिला और ग्रामीण बच्चों के साथ 5 किलोमीटर का कलश यात्रा में शामिल रहे।
इस दौरान भगवान लक्ष्मण और माता सीता की जयकारा लगाते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। कार्यक्रम को लेकर के पूरे गांव के लोग भक्ति भाव से जुटे हुए हैं । आगामी 17 जून को मूर्ति स्थापना विधि विधान से किया जाएगा । इसके बाद 19 जून को भंडारा का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम में पुजारी बब्बन पांडे राम प्यारे राजभर ,राकेश पांडे ,अरविंद पांडे ,संतोष पांडे राम प्रसाद राय ,बबन पांडे कैलाश राय ,विपिन बिहारी सिंह ,गुड्डू सिंह ,डब्लू सिंह, अजय सिंह ,रामकिशन राय, बेचू पांडे, गीता देवी ,सीता ,कुमारी देवी,शालू पांडे ,कंचन पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।










Users Today : 58
Users This Year : 17099
Total Users : 29692
Views Today : 121
Total views : 58846