सकलडीहा कोतवाली गली में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है।यहा मां दुर्गा पूजा सेवा समिति विगत 20 वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर रही है।खासबात यह है कि यहा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाएं लगी हुई है।जिसमे मां दुर्गा असुरों का वध करती है।यहा बड़ी संख्या में दूरदराज सहित कस्बा के श्रद्धालु सजीव चित्रण देखते है।और माता का जयकारा लगाते है।यह अनूठा दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।वही मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहुचकर इलेक्ट्रॉनिक सजीव चित्रण देखा और मां का दर्शन किया साथ ही आयोजको को भव्य पूजा के लिए शाबासी दी।
दरअसल सकलडीहा मे दुर्गा पूजा सेवा समिति राजशाही मार्केट द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है।
जहाँ मां दुर्गा,खाटू श्याम और असुरों के साथ ही विभिन्न प्रतिमाएं स्थापित है।यहा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाओं का सजीव चित्रण किया जा रहा है।प्रतिदिन शाम 7 से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओ को 7 से 8 मिनट का असुर दुर्गमासुर का वध दिखाया जा रहा है।जिसमें तपस्या कर दुर्गमासुर भगवान ब्रम्हा को प्रसन्न करता है।और वरदान लेकर देवताओं और महिलाओ पर अत्याचार शुरू कर देता है।तब मां दुर्गा आदिशक्ति का रूप धारण कर उस राक्षस का वध करती है। 2 सितंबर को यहा भंडारे का आयोजन होगा।इस आयोजन में पूर्व प्रधान ताजपुर अमित सिंह,विशाल जायसवाल,अमित जायसवाल,शुभम जायसवाल,यस मोदनवाल,अमर जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600