2027 में बहन मायावती जी को पाँचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
बहुजन समाज पार्टी के गौरवपूर्ण इतिहास, बहुजन महापुरुषों के संघर्ष और बहन कुमारी मायावती जी की नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर आज जिले में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भाई शैलेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित जनसमूह ने यह संकल्प लिया कि जैसे हमारे बाप-दादा ने अपने अथक संघर्ष से बहनजी को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, उसी प्रकार अब वर्ष 2027 में उन्हें पाँचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा समाज एकजुट होकर कार्य करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा (पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी, वाराणसी-प्रयागराज-मिर्जापुर मंडल), विशिष्ट अतिथि रामचंद्र गौतम (मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, डॉ. विनोद कुमार (मुख्य मंडल प्रभारी, वाराणसी मंडल) तथा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी से जुड़े अनेक पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बहुजन विचारधारा में आस्था जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इनमें प्रमुख नाम हैं – शैलेश कुमार, दिलीप कुमार, नन्दन कुमार, अभिषेक चौधरी, बब्बन कुमार, श्यामसुंदर भारती, चंद्रभान राव, प्रभात कुमार, भरत कुमार, निहाल रावत, सुरेश बागी, कृष्ण रेड्डी, अश्वनी कुमार, सोनू राव, गुलशन कुमार, राजकुमार, रविशंकर, टोनू चौधरी, सुधीर, अजय कुमार, राजू चौधरी, चंद्र प्रकाश, राजू कुमार, गोलू कुमार, कुंदन, अजित, धीरज, शिवानंद, हरिओम, रामनरेश, मनोज, बुद्धु चौहान, भिखारी चौहान, दिनेश चौहान, सीताराम, चंद्रिका, अन्नू कुमार, धर्मेंद्र गौतम, पिंटू कुमार, नीलेश कुमार चंचल, रणजीत कुमार, शक्ति कुमार, लक्की कुमार और अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहें
सभा स्थल पर “बहुजन समाज पार्टी ज़िंदाबाद” और “2027 में बहनजी मुख्यमंत्री बनाओ” जैसे गगनभेदी नारों से माहौल गूँज उठा। सभी कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती जी की नीतियों और संघर्ष में आस्था जताते हुए पार्टी को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम










Users Today : 32
Users This Year : 12550
Total Users : 25143
Views Today : 115
Total views : 49775