पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 05.06.2026 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0141/2026 धारा-137(2) बी0एन0एस० से सम्बन्धित आरोपी अमन कुमार पुत्र स्व० शंभु सिंह निवासी ग्राम बहुआरा गोपी सिंह पोस्ट बहुआरा थाना राजेपुर जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण – वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 30.05.2026 को वादी मुकदमा ने थाना रामनगर पर लिखित तहरीर प्रस्तुत किया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी है जिसकी आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कोई सूचना नहीं मिल पायी। वादी मुकदमा की तहरीर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0141/2026 धारा 137(2) बी०एन० एस० पंजीकृत किया गया तथा बालिका की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर द्वारा टीम गठित कर तलाश हेतु रवाना किया गया।
तलाशी के क्रम में सर्विलान्स सेल एवं मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर नाबालिग पीड़िता/अपहृता को दिनांक-05.06.2026 को महिला आरक्षी की उपस्थिति में सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में शामिल अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान- दिनांक 05.06.2026, स्थान- रेलवे स्टेशन मेहशी पूर्वी चम्पारण, बिहार
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-अमन कुमार पुत्र स्व० शंभु सिंह निवासी ग्राम बहुआरा गोपी सिंह पोस्ट बहुआरा थाना राजेपुर जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अमित कुमार यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 बाल योगेश्वर गौड़, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।
4. म0का0 पिंकी, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।










Users Today : 4
Users This Year : 17045
Total Users : 29638
Views Today : 4
Total views : 58729