थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त रोहित राजभर गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 06.06.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गड़वा मोड़ के पास से मु0अ0सं0 123/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त रोहित सरोज पुत्र कंचन सरोज निवासी ग्राम लुच्चेपुर भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अपहृता दिनांक 11.05.2026 को स्वयं थाना बड़ागांव पर उपस्थित हो गई थी।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लड़की को पहले से जानता था तथा दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विवाह करने की इच्छा से वह उसे अपने साथ ले गया और जौनपुर में मंदिर में विवाह कर लिया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह मुंबई चला गया था, जहां से वापस आने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना बड़ागांव पर सूचना दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.04.2026 को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि रोहित सरोज उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई तथा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, जिसके क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
रोहित सरोज पुत्र कंचन सरोज निवासी ग्राम लुच्चेपुर भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम विवरणः-
उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 सुरेश विश्वकर्मा, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।