थाना भेलपर पुलिस टीम द्वारा श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त व चोरी का सामान खरीदने वाले 02 दुकानदार गिरफ्तार चोरी का आभूषण/सामान व 1500/- रुपये बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305(आ) बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्त राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना

लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को रत्नाकर पार्क के पास से व शेष अभियुक्तगण ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी न 11/60एफआर 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष व सतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी न 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष को थाना भेलूपुर पर 01 लोटा पीली धातु. 01 टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामदशुदा 1500/- रुपये बरामद कर दिनांक 05.06.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया जिसका दाखिला नियमानुसार थाना भेलूपुर के रो० आम में किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण:- थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305 (आ) बी) एन0एस0 2023 बाबत श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर से भगवान के गले का चांदी का हार व पीतल का लोटा, आच्मनि पात्र आदि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया।

उक्त मुकदमें से संबंधित चोरी करने वाला अभियुक्त राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को रत्नाकर पार्क के पास से व शेष अभियुक्तगण ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी न 11/60एफआर 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष व संतोष बर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी न 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष को

थाना भेलूपुर पर 01 लोटा पीली धातु, 01 टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकडा व बरामदशुदा 1500/- रुपये बरामद कर दिनांक 05.06.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. राजू खान पुत्र शहनवाज खान निवासी साकेत नगर नारिया थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष।

2. ध्रुव कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर वर्मा निवासी न 11/60एफआर 2 रानीपुर थाना भेलूपुर महमूरगंज वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष। 3. संतोष वर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद वर्मा निवासी न 14/25 सराय नंदन दशमी थाना भेलूपुर उम्र करीब 53 वर्ष।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त राज खान –

1. मु0अ0सं0 0039/2021 धारा 379, 411, 414 भादवि थाना भेलूपुर वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 0312/2023 धारा 380, 411 भादवि थाना लंका वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 0023/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना लंका वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 305 (आ)/317 (2) बी०एन०एस० थाना भेलूपुर वाराणसी।

अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण ध्रुव कमार वर्मा व संतोष वर्मा –

1. मु0अ0सं0 0247/2026 धारा 317 (2) बी०एन०एस० थाना भेलूपुर वाराणसी।

बरामदगी का विवरण- एक अदद लोटा पीली धातु, एक अदद टूटा गदे का ऊपरी भाग सफेद धातु, तीन मुकुट सफेद धातु, एक चैन सफेद धातु, एक सफेद धातु का टुकड़ा व बरामदशुदा 1500 रुपये बरामद।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी

2. उ०नि० नवीन कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।

3. उ०नि० शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवडीतालाब थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी

4. कां० सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी

5. कां० संदीप कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी

6. कां० प्रशान्त तिवारी नियुक्ति सर्विसान्स सेल कमि० वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।