वाराणसी जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने हर एक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जन सुनवाई करें। साथ ही मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने की पहल करें, ताकि लोगों को बार-बार भटकना न पड़े।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, बिजली-पानी की दिक्कतों समेत कई मुद्दे सामने आए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। लोगों ने जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।










Users Today : 87
Users This Year : 12605
Total Users : 25198
Views Today : 220
Total views : 49880