चंदौली
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से बुधवार को गोरखपुर का पटवा समाज का युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ सचिवालय में मुलाकात किया।
इस दौरान उन्हें बुके और पटवा समाज की ओर से निर्मित अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पटवा समाज युवा सेवा समिति गोरखपुर का संरक्षक नामित किया है। इस मौके पर राष्ट्रबीर महाराजा सुहेलदेव की जंयती समारोह बहराईच में चित्तौड़ मैदान में पटवा समाज की भागीदारी सुनिश्चित कराने का घोषणा किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने सनातन धर्म और राष्ट्रहित के लिये अपने जान को न्यौछावर कर दिया। आज पूरे भारत ही नही विश्व में उनके त्याग और बलिदान स्वर्ण अक्ष्ररों में इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पटवा समाज भी राष्ट्रहित में लगातार देश के हर कोने में सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने आगामी 7 जून को बहराईच में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जंयती समारोह में पटवा समाज को भारी संख्या में पहुंचकर सनातनी परंपरा को पहचान देने की अपील किया।
गोरखपुर जनपद से दर्जनों की संख्या में पहुंचे पटवा युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ विधान सभा सचिवालय पहुंचकर मंत्री के सम्मान और स्नेह का आभार जताते हुए बुके और स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि पूरे देश में पटवा समाज को मान सम्मान दिलाने में कैबिनेट मंत्री का अहम भूमिका है। पटवा समाज मंत्री जी का आजीवन आभारी रहेगा। अंत में गोरखपुर पटवा युवा समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को अपना संरक्षक नामित किया। राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में बहराईच में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में भारी संख्या में भागीदारी निभाने का घोषणा किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा,उपाध्यक्ष आकाश कुमार पटवा,महामंत्री श्याम बाबू पटवा,कोषाध्यक्ष मनीष पटवा,संगठन मंत्री राज पटवा,मीडिया प्रभारी शुभम कुमार पटवा,सदस्य कलश पटवा आदि मौजूद रहे।









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968