चन्दौली अलीनगर
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 02.062026 को समय करीब 09.15 बजे जीटीआर पुल के पास एक व्यक्ति पकड़ लिया गया था
पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पुछने पर उसने अपना नाम पंकज जायसवाल पुत्र कृष्णा प्रसाद जायसवाल निवासी वार्ड नं0 17 वेस्टन बाजार गल्ला मण्डी थाना मुगलसराय जिला चन्दौली(उ0प्र0) बताया तथा पास लिये बैग को चेक किया गया तो पहले काले रंग के लाईनदार बैग में 96 अदद 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML,
दुसरे काले रंग के लाईनदार बैग में 48 अदद रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML व तीसरे काले रंग के लाईनदार बैग में 09 अदद रायल स्टेग अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML तथा जामा तलाशी से पहने पैन्ट के बायी जेब से पाँच सौ का एक नोट व दो सौ का एक नोट कुल सात सौ रुपये बरामद हुआ था ।
शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।










Users Today : 73
Users This Year : 15640
Total Users : 28233
Views Today : 175
Total views : 56083