वाराणसी
अपनी कर्मठ कार्यशैली और सघन जनसंपर्क के लिए प्रसिद्ध वाराणसी कैण्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव आज प्रातः 7 बजे ही गोलाघाट स्थित चौहान बस्ती पहुंचे और क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
विधायक ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित आअधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग द्वारा सड़क की खुदाई के बाद उसे लंबे समय से अधूरा छोड़ दिए जाने की समस्या से विधायक को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि बिजली के तार बिछाने के लिए लगभग 10 दिन पूर्व सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन अब तक उसे पूर्ववत नहीं किया गया है, जिससे आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने तुरंत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को फोन कर तत्काल समाधान कराने के लिए कहा। चौरा माता मंदिर के समीप सीवर पाइप एवं गली का चौका उखड़े होने की शिकायत मिलने पर विधायक ने तत्काल नगर निगम से संपर्क कर समस्या के समाधान की व्यवस्था कराई। मौके पर ही सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी प्रारंभ कराया गया। साथ ही विधायक ने नव मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य भी कराया।
इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, अनुपम गुप्ता, नंद लाल चौहान, सृजन श्रीवास्तव, पार्षद मोनिका यादव, रितेश राय, मनोज यादव, जितेंद्र पांडेय, संतोष गुप्ता, राजकुमार सिंह, जय सिंह चौहान, विनोद पटेल, कुलदीप सेठ, उदय बिहारी श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, श्याम ठाकुर, आकाश सिंह, सुरेश चौहान, विकास सिंह, सूरज चौहान व अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।









Users Today : 92
Users This Year : 24034
Total Users : 36627
Views Today : 202
Total views : 72018