वाराणसी
रामनगर के बटाऊबीर स्थित श्यामा उपवन में आयोजित जनसुनवाई के प्रथम दिन ही वाराणसी कैंट के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के समक्ष अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आरा मशीन से संबंधित मामला, विधवा पेंशन, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। साथ ही शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधायक ने जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा। लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ गुड़, पेयजल एवं पंखों की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी, जिससे भीषण गर्मी में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से जनता को अपनी समस्याएं सीधे अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। साथ ही समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 92
Users This Year : 24034
Total Users : 36627
Views Today : 203
Total views : 72019