अमीनगर सराय में जीवदया संस्थान बकराशाला व मानव सेवा आश्रम ने मनाया वार्षिकोत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

अमीनगर सराय में जीवदया संस्थान बकराशाला व मानव सेवा आश्रम का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या को मुख्य अतिथि, अन्तर्राष्ट्रीय कवि अनामिका जैन अम्बर, कवि सौरभ जैन सुमन, कवित्री शिखा दीप्ति, सहित धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

जीवदया संस्थान व मानव सेवा आश्रम की ओर से आये अतिथियों को पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आये अतिथियों ने परोपकार के कार्य में लगे जीव दया संस्थान व मानव सेवा आश्रम के पदाधिकारियों की जमकर प्रशंसा की और उनके कार्यो को सराहा।

बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि हर प्रकार के जीवित प्राणी के जीवन की रक्षा, उसके अस्तित्व का सम्मान और उसके प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता रखना हर इंसान की जिम्मेदारी है। ईद पर कटने के लिए जा रहे बकरों को खरीदकर उनके जीवन की रक्षा करना और उनकी सेवा करना एक महान कार्य है।

कहा कि जीवदया संस्थान बकराशाला व मानव सेवा आश्रम की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है। अन्तर्राष्ट्रीय कवि अनामिका जैन अम्बर, कवि सौरभ जैन सुमन सहित अनेकों कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान करने के साथ-साथ लोगों को नेककार्यो को करने व देश के प्रति तन-मन-धन से समर्पित रहने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध समाजसेवी पत्रकार दिनेश जैन द्वारा किया गया। गौतमी प्रसादी की व्यवस्था कौशल जैन परिवार की और से की गयी।

इस अवसर पर जनसेवा हेतु एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन सत्यभूषण जैन, संरक्षक अशोक जैन व विनय जैन, अध्यक्ष मनोज जैन, वाईस चेयरमैन राजेश जैन, सह अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, संयोजक राजेश वर्मा, मंत्री अक्षत जैन, सह कोषाध्यक्ष शरद जैन, प्रचार मंत्री सौरभ जैन सहित सभी ट्रस्टीयों, अभिषेक जैन सर्राफ, अनिल जैन, मुकेश जैन, विनोद कुमार जैन, विकास जैन, मूलचन्द जैन, अशोक जैन, जैन युवा मंच सराय, श्री महावीर युवा मंड़ल सराय व सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि आरएसएस के सह संयोजक राकेश जैन, महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजसेवी ईश्वर दयाल अग्रवाल, राजपाल शर्मा बागपत, राधेश्याम शर्मा, पवन गोयल, संजय गर्ग, राधेश्याम अरोड़ा, नगर पंचायत चेयरमैन सुनीता मलिक, अनिल मलिक सहित हजारो लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट – विवेक जैन

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई