मीरजापुर,
भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को सिरसी बाध प्रखंड की ओर से निःशुल्क प्याऊ का आयोजन किया गया। 26 मई 2026 को आयोजित इस मानवीय पहल में राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। तेज तपिश के बीच लोगों ने इस व्यवस्था की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिशासी अभियंता रमा शंकर राजपूत ने किया।
उनके निर्देशन में उपखंड-5 के सहायक अभियंता विजेता कुमार समेत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्याऊ स्थल पर विभागीय कर्मचारियों ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर सेवा कार्य में भाग लिया अधिशासी अभियंता रमा शंकर राजपूत ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए आमजन की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और विभाग आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करता रहेगा।
सहायक अभियंता विजेता कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। विभाग का यह प्रयास आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्याऊ पर पहुंचकर ठंडे पानी का सेवन किया और विभाग की इस पहल की प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं तथा अन्य संस्थाओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए। भीषण गर्मी के बीच सिरसी बाध प्रखंड की यह मानवीय पहल लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनी रही। इस अवसर पर मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, अवर अभियंता गुलाब राजपूत तथा सिंचाई खंड चुनार के प्रारूपकार राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।









Users Today : 69
Users This Year : 24011
Total Users : 36604
Views Today : 177
Total views : 71993