वाराणसी।
सिगरा थाना क्षेत्र में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट में सिगरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई इतनी अचानक और तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में अवैध कारोबारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से शराब की बड़ी खेप जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की जमकर सराहना की।
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की इस “जीरो टॉलरेंस” कार्रवाई को अपराधियों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है कि वाराणसी में अब अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553