सकलडीहा चंदौली सकलडीहा कस्बे में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ रहे तथा कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो उसको लेकर भ्रमण किया गया। वहीं देर शाम प्रभारी निरीक्षक के साथ उपस्थित रंग रूटों को देख कस्बे के व्यापारी भी काफी उत्साहित दिखे।
जहां नवरात्रि के समय मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लगातार भक्तों द्वारा तथा दुर्गा पंडाल निर्माता द्वारा लगातार अपने वाहनों से मूर्ति को ले जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वही कहीं भी किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो तथा नवरात्र का पूजन का कार्य सकुशल संपन्न हो दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक ने अपने मातहतों के साथ कस्बे का संपूर्ण भ्रमण किया।
बताते चले की सकलडीहा कस्बे में लगभग दर्जनो स्थानों पर मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना तथा झांकी का कार्यक्रम आयोजित की जाती है। जिसमें आसपास के लगभग दर्जनों गांव के लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। वहीं कुछ ऐसे सिद्ध पीठ भी हैं जहां प्रदेश तो क्या अन्य प्रदेशों से भी लोग अपनी मन्नत को पूर्ण करने के लिए उपस्थित होते हैं। वहीं उच्च अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत लगातार निर्देश दिया जाता रहा है जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक अलर्ट मूड में रहते हैं।











Users Today : 118
Users This Year : 10776
Total Users : 23369
Views Today : 226
Total views : 45887